फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रसव के बाद अतिरिक्त शुल्क वसूलने और अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। बिजनौर के एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने और पूछताछ करने पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए किरतपुर निवासी ऋतुज शर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में ऋतुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी पूजा शर्मा को डिलीवरी के लिए एक सितंबर को नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। डिलीवरी के बाद उन्होंने नर्सिंग होम द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसके बाद स्टाफ ने अतिरिक्त शुल्क की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान इस्तेमाल की गई दवाइयों के लिए एमआरपी से अधिक कीमत वसूली गई और अधिक संख्या में बिल बनाकर दिए गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, बिल के संबंध में जानकारी मांगने पर नर्सिंग होम स्टाफ ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और कहा कि जो बिल बनाया गया है, वही अंतिम है और पूरा भुगतान करना होगा। शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र के साथ बिल की प्रतिलिपि भी संलग्न की है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त किसी अन्य विभाग अथवा मजिस्ट्रेट से जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें