फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मूक-बधिर मजदूरों को बंधक बनाने के आरोप निकले बेबुनियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम सद्दोबेर उर्फ बेरखा में तीन मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराने के आरोपों की पुलिस जांच पूरी हो गई है। जांच में शिकायत के सभी प्रमुख आरोप निराधार और भ्रामक पाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम सद्दोबेर उर्फ बेरखा निवासी सत्येंद्र चौहान द्वारा डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के दीपक गुर्जर आदि पर आरोप लगाया गया था कि तीन दिव्यांग मजदूरों को बंधक बनाकर उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम स्मृति मिश्रा व सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में मामले की जांच कराई गई।
शुक्रवार देर रात्रि एसडीएम स्मृति मिश्रा व सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर शिकायत से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ की। जिन तीन मजदूरों को शिकायत में बंधक बताया गया था, उनसे भी अलग-अलग बातचीत की गई। मजदूरों ने स्पष्ट रूप से बताया कि वे अपनी इच्छा से मजदूरी कर रहे हैं और उन पर किसी प्रकार का दबाव या बंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूरी से मिलने वाली आय से वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। पुलिस ने मजदूरों के परिजनों से भी संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए। परिजनों ने भी किसी प्रकार के बंधक बनाए जाने या अमानवीय व्यवहार की बात से इनकार करते हुए बताया कि उनके परिजन अपनी इच्छा से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान बंधक बनाकर मजदूरी कराने संबंधी कोई तथ्य अथवा साक्ष्य नहीं मिला। शिकायत में लगाए गए आरोप असत्य एवं भ्रामक पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच पूरी कर ली गई है। अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें