फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीनों बच्चों ने लिया जन्म, परिवार में आईं खुशियां

विज्ञापन
बिजनौर में कुंदन अस्पताल में तीन बच्चो के साथ परिजन - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एक साथ तीनों बच्चों ने लिया जन्म, परिवार में आईं खुशियां
विज्ञापन

बिजनौर। शहर के कुंदन हॉस्पिटल में शादीपुर मिलक निवासी पिंकी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 24 जून को महिला ने तीनों बच्चों का जन्म दिया था। बच्चों के जन्म के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
कुंदन हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू सिंह से पिंकी का इलाज चल रहा था। करीब दो साल पहले महिला के बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद से उन्हें कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद उसका कुंदन हॉस्पिटल में इलाज चला। 24 जून को उसने दो पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। एक बच्चे व बच्चे का वजन एक किलो 200 ग्राम और तीसरे बच्चे का वजन एक किलोग्राम है। बुधवार को 12 दिन बाद अस्पताल से महिला की छुट्टी कर दी गई है। इसके साथ ही डॉ. दीपेंद्र ने बताया कि महिला का सामान्य प्रसव हुआ। महिला के पति कपिल ऑपरेशन कराना चाहते थे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बाद सामान्य प्रसव हुआ। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। उन्हें मल्टी विटामिन दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन

बच्चे की मौत के बाद टूट गया था परिवार
महिला के पति कपिल कुमार ने बताया कि प्रसव के समय बच्चे की मौत हो गई थी, जिससे पूरा परिवार टूट चुका था, लेकिन अब फिर से खुशियां आई हैं। एक साथ पूरा परिवार बन गया है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों के जन्म के बाद से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

गर्भधारण की दवाई खाने सेबनते हैं ऐसे हालात : डॉ. रेनू
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू सिंह ने बताया कि जब किसी महिला को गर्भधारण नहीं होता है तो उसका इलाज चलता है। जिसके चलते गर्भधारण की दवाई खाने के बाद एक से अधिक गर्भ ठहरने की आशंका रहती है। यही वजह है कि महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें