फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे सारे रिकॉर्ड, 495 और संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
बिजनौर में साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान मुख्य डाकघर चौराहे पर चैकिंग करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
टूटे सारे रिकॉर्ड, 495 और संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शनिवार को कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 495 नए कोरोना के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, इस आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। धामपुर क्षेत्र में दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। इनमें भी कोरोना की आशंका की जताई जा रही है। वहीं, जिले के कस्बा झालू निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। दो अन्य महिलाओं की भी बुखार से मौत हुई है।
शनिवार को कुल 2584 जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 495 संक्रमित और 2089 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। इस आंकड़े के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 7735 पर पहुंच गया है। ठीक होने की स्थिति पर नजर डालें तो 5079 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं। 72 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 37 हजार 171 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 33 हजार 462 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। बिना वजह के घर से बाहर न निकलें और स्वयं तथा अपने परिजनों को कोरोना संक्रमण के प्रकोप से बचाएं।
विज्ञापन

धामपुर क्षेत्र में दो की मौत, सीओ कार्यालय सील
धामपुर/शेरकोट। नगर के एक मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक को शनिवार की सुबह अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान शिक्षक ने दम तोड़ दिया। कोरोना की आंशका के कारण परिजनों ने रिश्तेदारों को इसकी खबर नहीं दी। खो बैराज पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा धामपुर क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी और इस बार ग्राम पंचायत सुहागपुर से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी रही एक महिला की बुखार के कारण मौत हो गई। वहीं, सीओ कार्यालय के दो पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के कारण 48 घंटे के लिए सीओ कार्यालय सील कर दिया गया है।
395 का किया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बिना मास्क घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिले भर में पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे 395 लोगों का चालान करते हुए उनसे तीन लाख 23 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

31 मई तक प्रभावी रहेंगे अंतरिम आदेश
बिजनौर। हाईकोर्ट के आदेशानुसार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट और जिला अदालतों, सिविल अदालतों, फैमिली व लेबर कोर्ट एवं अन्य अदालतों द्वारा पारित अंतिम आदेश, विभिन्न क्रिमिनल अदालतों की ओर से पारित सीमित अवधि के जमानत आदेश और अग्रिम जमानत आदेश अब 31 मई तक प्रभावी रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न अदालतों द्वारा पारित बेदखली के आदेशों पर भी 31 मई तक रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें