नजीबाबाद। प्रशासन ने मिट्टी खनन की बड़े पैमाने पर जिला मुख्यालय के माध्यम से अनुमति जारी कराईं। खनन करने वालों में विवाद बढ़ा तो प्रशासन ने डीएम को मिट्टी खनन की अनुमतियां निरस्त करने को पत्र भेजा है।
तहसील क्षेत्र में कुल 18 मिट्टी खनन की अनुमति जारी की गईं। इनमें हाईवे अथॉरिटी की मात्र चार अनुमति शामिल हैं। अब मिट्टी खनन और ढुलान में शामिल ठेकेदारों के बीच विवाद बढ़ने, जगह-जगह धरना प्रदर्शन होने के बाद प्रशासन ने मिट्टी खनन के लिए जारी अनुमति निरस्त कराने का फैसला लिया।
एसडीएम विजय शंकर ने क्षेत्र में मिट्टी खनन से संबंधित हाईवे अथॉरिटी को छोड़कर समस्त अनुमति निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। तहसील प्रशासन ने पत्र में किसानों, ग्रामीणों और खनन करने वालों के बीच गुटबाजी गहराने का तर्क दिया है।
तहसील क्षेत्र में जारी 14 मिट्टी खनन अनुमति निरस्त करने की डीएम को पत्र भेजा है। इनमें पांच ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर कार्य शुरू नहीं हो पाया।