फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान की आजादी में उर्दू भाषा और उर्दू अखबारों का अहम रोल रहा

Mon, 03 Oct 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि हिंदुस्तान की आजादी में उर्दू भाषा और उर्दू अखबारों का अहम रोल रहा है। 
विज्ञापन

शफीक अहमद अंसारी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से मआरिफ के सौ साल-उर्दू पत्रकारिता में मील का पत्थर विषयक पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मआरिफ मैग्जीन के सौ साला अंक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि मआरिफ के साथ उर्दू अखबारों ने आजादी की जंग में देशवासियों खासतौर पर मुस्लिमों की सोच सकारात्मक रखने में अहम  रोल अदा किया। डॉ.शाहनवाज फय्याज की तिलावत से शुरू  हुए कार्यक्रम में डॉ.दाऊद ने  तर्जुमा किया।
डॉ.शारिक अकील के संचालन में हुई सेमिनार में मो.आरिफ एड., पूर्व डीजीसी हरपाल सिंह एड., नौशाद अहमद अंसारी, खालिद महमूद, काजी अरशद मसूद, हाफिज रईस, डॉ.उमैर मंजर, मो.जैगम खान, मो.हाशिम, इसरार अहमद, सुल्तान अहमद ने कहा  कि आजादी जंग इल्म की रोशन  में लड़ी गई, जिसमेें राष्ट्रभक्त मुस्लिम रहनुमाओं के योगदान  को हमेशा याद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार में अली अनवर अंसारी, अनीस अंसारी के संदेश अरीब अंसारी और अर्शी जमाल ने पढ़े। ट्रस्ट की ओर से नौशाद अंसारी और डॉ.शारिक अकील ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर इंजी. अवनीश अग्रवाल, तसनीम सिद्दीकी, नईम अहमद, सुहेल अहमद, आयशा सिद्दीकी, महताब खां चांद, खालिद मसूद, अरशद नगीनवी, सलमा खां, खुर्शीद  आलम एड., इकबाल सिद्दीकी  सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रोफेसर इश्तियाक  अहमद ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें