फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर अलर्ट, नाकाबंदी और ड्रोन से निगरानी

विज्ञापन
नजीबाबाद में चेकिंग अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
त्योहारों पर अलर्ट, नाकाबंदी और ड्रोन से निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। बकरीद, रक्षाबंधन व अयोध्या में राम मंदिर भूमि शिलान्यास को लेकर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। पांच आदमियों के इकट्ठा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बकरीद पर किसी भी सूरत में सार्वजनिक जगह पर कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। अवशेष खुले में नहीं डाले जाएंगे। पुलिस सड़कों पर रहकर चेकिंग करेगी। ड्रोन कैमरों से जिले में निगरानी की जाएगी।
शनिवार को बकरीद है। सोमवार को श्रावण के सोमवार के साथ ही रक्षाबंधन का पर्व है। पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन है। इसके लिए प्रशासन ने पूरे जिले को अलर्ट कर दिया है। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार से पांच अगस्त तक पूरे जिले में अलर्ट रहेगा। पुलिस सड़कों पर दिन रात चेकिंग करेगी। उत्तराखंड बॉर्डर के अलावा अन्य बॉर्डर भी सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले भर में 35 बैरियर लगाए गए हैं। इनमे 14 बैरियर जिले की सीमाओं पर लगे हैं। 21 बैरियर जिले के अंदर लगे हैं। एसपी देहात संजय कुमार धामपुर व एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास चांदपुर में कैंप करेंगे। जिले को 26 जोन में बांटा गया है। दो सुपर जोन बनाए गए हैं। 125 सेक्टर बने हैं। ड्रोन कैमरों से पूरे जिले की निगरानी की जाएगी। हर जगह ड्रोन कैमरे लगाए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि बकरीद पर कहीं सार्वजनिक कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। पांच लोग इकट्ठा नहीं होगी। कोई हाथ में चाकू, छूरी लेकर नहीं चलेगा। घरों के अंदर कुर्बानी होगी व कोई पशुओं के अवशेष लेकर बाहर नहीं आएगा। रक्षाबंधन पर भी कड़ी व्यवस्था रहेगी। हर जगह पुलिस तैनात होगी। कहीं भी भीड़ नहीं जुुटने दी जाएगी। राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे जिले में सतर्कता बरती जा रही है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है। किसी ने भी कहीं गड़बड़ करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने तमाम लोग चिह्नित कर लिए हैं। सभी पर पुलिस की कड़ी नजर है। एसपी ने बताया कि तीन कंपनी पीएसी जिले में बुला ली गई है। पास आउट हुए 237 रंगरूटों को भी जिले में तैनात किया गया है। पीएसी के साथ यह रंगरूट भी फ्लैग मार्च में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें