फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अखिल भारतीय प्रधान संघ ने थाने में किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा। ग्राम प्रधान मकनपुर रवि चौधरी से थाना प्रभारी द्वारा की गई अभद्रता के मामले में प्रधान संघ में आक्रोश फैल गया है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले कई ब्लॉक के प्रधानों ने थाने में धरना प्रदर्शन कर कोतवाल के निलंबन की मांग की। एएसपी के निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देने पर प्रधानों ने धरना समाप्त किया।
बुधवार को ग्राम प्रधान मकनपुर रवि चौधरी का एक रोते हुए वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें प्रधान रवि कुमार ने थाना प्रभारी अमित कुमार पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन मलिक के नेतृत्व में पीड़ित प्रधान रवि कुमार को साथ लेकर कई ब्लॉक के प्रधानों ने थाने में धरना प्रदर्शन किया। कोतवाल को निलंबित किए जाने की मांग की। सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्राम प्रधानों से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला महासचिव प्रशांत तोमर, प्रदीप विश्नोई, त्रिवेंद्र शर्मा, गोलू बाल्मीकि, अंकज चौधरी, कपिल चौधरी, इंतजार अहमद, अनिल कुमार, जावेद उस्मानी, मोहम्मद कासिम अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें