फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैराथन के लिए निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा 26 जनवरी को होने वाली रिपब्लिक डे मैराथन के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ के रेस डायरेक्टर विकास सेतिया, कमेटी फाउंडर देशराज सिंह के नेतृत्व में शुगर मिल बिजनौर के पास जागरूकता रैली शुरू की गई, जिसमें कृष्णा कॉलेज, बिजनौर के छात्र-छात्राओं व मैराथॉन के सदस्यों ने रैली के सफल आयोजन में योगदान दिया। इस रैली को सफल बनाने में सहायक प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा, गोपाल स्वरूप सिंह व विकास सेतिया, देशराज सिंह का विशेष योगदान रहा। विकास सेतिया ने बताया कि देश के कोविड योद्धाओं को समर्पित रिपब्लिक डे मैराथॉन दौड़ 26 जनवरी को सुबह आठ बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर मंडावर होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी। कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह द्वारा जिला प्रशासन से अनुमति लेकर किया जा रहा है। 26 किमी एकल दौड़ के विजेता को 26,000 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें