गुलदार देख खेतों में काम रहे किसान लौटे घर
अफजलगढ़। गांव रसूलाबाद के पास गुलदार दिखने से खेतों में काम कर रहे लोग घर लौट आए। गांववालों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
शनिवार को गुलदार रसूलाबाद से कटारमल जाने वाली नहर पर गोपी के डेरे के पास गुलदार दिखा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग डर से काम छोड़कर घर लौट गए। कुछ लोगों ने गुलदार की वीडियो भी बना ली। गांववासी बाबू, राजकुमार, सोहेल, सोनू, दिनेश, भरपुर, सुरेंद्र आदि का कहना है कि गुलदार 15 दिनों से रसूलपुर, चकफेरी, मुरलीवाला, नबाबपुरा, कटारमल तथा रसूलाबाद गांव में लगातार देखा जा रहा है। गांव कटारमल तथा नवाबपुरा में दो युवकों पर हमला कर जख्मी कर भी कर चुका है। नवाबपुरा में बाइक सही कर रहे मैकेनिक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। करीब पांच दिन पूर्व नवाबपुरा क्षेत्र में चिह्नित कर वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था, लेकिन पकड़ से बाहर है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने बताया कि गुलदार संभावित क्षेत्र में पिंजरा व ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।