फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
नहटौर के गांव सीकरी बुजुर्ग में किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

नहटौर। किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कृषि कानूनों को किसान हितैषी बताया ।
गांव सीकरी बुजुर्ग में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में जाने से पूर्व प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नहटौर में भाजपा विधायक ओम कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि अध्यादेश किसानों के हित के लिए बनाए गए हैं। लेकिन विपक्षी पार्टियां अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उसका विरोध कर रही हैं। यह आंदोलन किसानों का नहीं है। विपक्षी पार्टी अपने स्वार्थों के लिए आंदोलन करा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र पर राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों के सम्मान में दी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश की सरकार ने एक लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफी करने का काम किया है। किसानों की आय बढ़ाना ही सरकार का असली मकसद है। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह, ज्वॉइंट डायरेक्टर मुरादाबाद जेपी चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, सीओ अजय कुमार अग्रवाल, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, डा.यशवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, कार्यक्रम आयोजक शोभित त्यागी, भूपेंद्र चौहान, राजू गुप्ता, पुष्पेंद्र त्यागी ,अतुल मारवाड़ी, दर्पण रावल, तिलकराज सैनी आदि मौजूद थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें