फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी के बाद आवास को भी किया सील

विज्ञापन
नगीना में फैजी के घर पर अंदर घुस कर जांच करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगीना(बिजनौर)। खातेदारों के करोड़ों रुपये लेकर फरार होने वाले अल फैजान मुस्लिम फंड के मालिक मो. फैजी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगीना पुलिस ने शनिवार को अल फैजान शाखा को सील करने के बाद रविवार को फैजी के नगर के मोहल्ला शाह जहीर में स्थित आवास को भी सील कर दिया।
विज्ञापन

अल फैजान शाखा के मालिक फैजी के खिलाफ नगीना थाने में लिखे गए मुकदमे की जांच कर रहे एसआई अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने अदालत से सर्च वारंट लेकर फैजी के नगर के मोहल्ला शाह जहीर में स्थित आवास पर लगे तालों को तोड़कर मकान की छानबीन की। उन्होंने बताया कि मकान के भीतर घरेलू सभी सामान मौजूद दिखा लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लग पाया। उसके बाद पुलिस ने ताले लगाकर मकान के गेट पर सील लगा दी। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि फरार फैजी की धरपकड़ के लिए पुलिस की पड़ताल जारी है। बताया कि उसके पासपोर्ट की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसके संबंध में सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि अल फैजान शाखा की कमेटी की पूरी जानकारी जुटाने के लिए भी पुलिस को कानपुर भेजा गया है। पूरा ब्योरा आने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तीन जनवरी से लगातार मिली रिकॉर्डिंग
शनिवार को अल फैजान शाखा में सर्च वारंट के जरिए ताले तोड़ कर अंदर घुसे पुलिस को शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे चलते हुए पाए गए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे की 3 जनवरी से लगातार रिकॉर्डिंग उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग मिलने से शाखा के भीतर पिछले दिनों क्या हुआ , यह सब कुछ सामने आ सकता है। पुलिस ने बताया कि अल फैजान शाखा में उसे 12640 रुपये नकदी व सिक्कों के रूप में मिले हैं, जबकि पुलिस ने दो कंप्यूटर सिस्टम, 45 रजिस्टर, 17 डे बुक, 6 डायरी तथा 48 खातेदारों की पासबुक भी जब्त की है।
विज्ञापन

पुलिस को एक और तहरीर मिली
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को अल फैजान मुस्लिम फंड की शेरकोट में मौजूद शाखा के ब्रांच मैनेजर अब्दुल रहीम व असिस्टेंट मैनेजर मोहम्मद अरशद की तरफ से भी एक तहरीर प्राप्त हुई है। जिसमें उन्होंने अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के मालिक मोहम्मद फैजी पर शेरकोट में चल रही शाखा के खातेदारों का 70 लाख रुपये की नकदी व 105 तोले सोना लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

नगीना में अल फैजान मुस्लिम फंड के फरार मालिक फैजी के घर पर सील लगाती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें