फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भतीजे के बाद अब बुआ ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में चार साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि रात में बुआ ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर बालक का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम सात बजे गांव खुड़ाहेड़ी निवासी राहुल पत्नी काजल, बहन काजल (30), भांजी (8 माह) और बेटे अनुश (4) के साथ बाइक पर सवार होकर चंदक आने के लिए निकला। मंडावर मार्ग पर केहर सिंह मेमोरियल क्लीनिक के सामने पहुंचा तो ब्रेजा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बालक अनुश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता राहुल, मां काजल और बुआ काजल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान अनुश की बुआ काजल ने भी अस्पताल में रात 12 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक को मौके से हिरासत में ले लिया थो। आरोपी चालक साहनुपर के पास स्थित एक अस्पताल में लैब टैक्नीशियन है।

बदहवासी में पुत्र के बारे में पूछता रहा राहुल
गंभीर रूप से घायल राहुल अस्पताल में भर्ती है। जो लोग भी अस्पताल में राहुल का हाल जानने गए, उनसे बदहवासी की हालत में बस पुत्र के बारे में ही पूछता रहा। लोग उसे झूठा दिलासा देते रहे कि उसका पुत्र ठीक है। अब उससे कोई कैसे कह दे कि उसका लाल अब इस दुनिया में नहीं रहा। राहुल गांव और चंदक में ई-रिक्शा चलाकर अपना घर चलाता है। घटना में उसके पैर और हाथ टूट गए। वहीं उसकी आठ माह की भांजी के सिर से मां का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें