फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मरम्मत के बाद मेरठ-हस्तिनापुर मार्ग पर फिर आवागमन शुरू

विज्ञापन
स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त सड़क
विज्ञापन
जलीलपुर (बिजनौर)। स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत के बाद बृहस्पतिवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। बरसात के इस बरसात में एक ही स्थान पर सड़क चौथी बार क्षतिग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा नेता कपिल चौधरी ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कार्य शुरू कराया। मरम्मत के बाद सड़क वाहनों के आवागमन के लिए सुचारु हो गई। इससे पहले भी इसी स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त होने पर कपिल चौधरी द्वारा तीन बार मरम्मत कार्य कराकर आवागमन शुरू कराया जा चुका है। मार्ग खुलने से दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, उत्तराखंड और हरियाणा समेत विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी। मार्ग चालू होने से इन क्षेत्रों के बीच आवागमन करने वाले लोगों को वैकल्पिक लंबे रास्ते के बजाय कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें