फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने बाद स्कूल फिर हुए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने बाद स्कूल फिर हुए गुलजार
विज्ञापन

बिजनौर। डेढ़ महीने से बंद पड़े स्कूल फिर से गुलजार हो गए हैं। बृहस्पतिवार को स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही, लेकिन स्कूलों में शिक्षण कार्य ऑफलाइन शुरू हो गया है। कई निजी शिक्षण संस्थाओं में तो बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।
शिक्षा सत्र अंतिम पड़ाव की ओर है। पहले शीतकालीन अवकाश के चलते स्कूल बंद थे। बाद में कोरोना के चलते शासन ने स्कूलों को कोरोना के कारण बंद कर दिया। अब शासन ने पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को जिले भर के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा निजी शिक्षण संस्थाएं खुलीं। हालांकि स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम ही रही। शिक्षा को फिर से पटरी पर लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को कवायद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही अकादमिक रिसोर्स पर्सन भी स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्यों का जायजा लेने में जुट गए। अब शिक्षकों को शिक्षक डायरी पर भी फोकस करना होगा। शासन के निर्देश हैं कि ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण कार्य को शिक्षक डायरी में लिखा जाए। दूसरी ओर आईसीएसई के सेंट मेरी स्कूल में तो छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई है। मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी मार्च के महीने में ही परीक्षाएं करा छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिन भर बजी एमडीएम के फोन की घंटी
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बृहस्पतिवार को पूरी क्षमता के साथ खुले। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन में क्या उपलब्ध कराया गया, इस पर भी शासन की नजर रही। दिन भर शिक्षकों के मोबाइल फोन पर एमडीएम के फोन आते रहे। स्कूल खुलते ही शिक्षा विभाग के आला अफसर भी अलर्ट हो गए हैं। किन स्कूलों में भोजन बना है या नहीं बना इस पर भी शिक्षा विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं। स्कूलों में कितने बच्चों ने खाना खाया है इसकी जानकारी एमडीएम ने शिक्षकों से ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें