फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने किसानों का किया समर्थन, की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किसानों के समर्थन में की हड़ताल
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों के समर्थन में बार एसोसिएशन नजीबाबाद ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महासचिव फहीम अहमद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने किसानों के देश व्यापी आंदोलन को समर्थन देते हुए हड़ताल की। अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अंबरीक सिंह, राजेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, इमरान अहमद, नवाब आलम, सुहेल खान सहित अनेक अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें