फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियमित शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद ने कोरोना संक्रमण की अस्पताल में रोजाना जांच की सुविधा शुरू की है। अस्पताल की ओर से एमडीएस इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर शिक्षकों की आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नजीबाबाद ब्लॉक की ओर से 164 आरटीपीसीआर और 180 एंटीजन जांच की गईं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.फैज हैदर के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद में कोविड-19 संक्रमण से संबंधित जांच सीएमओ के निर्देश पर नियमित रूप से शुरू की गई है। डॉ.फैज हैदर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एमडीएस इंटर कॉलेज पहुंचकर अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं के कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच के नमूने लिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर 81 आरटीपीसीआर और 84 एंटीजन टेस्ट किए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर और एमडीएस इंटर कॉलेज में 83 आरटीपीसी और 93 एंटीजन की जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ.कोनेन अली, अभिषेक त्यागी, श्याम बाबू और अनिल कौशिक ने जांच के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें