फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अधिवक्ताओं ने दोहराई निष्पक्ष न्याय की प्रतिबद्धता, किया माल्यार्पण

विज्ञापन
बिजनौर में न्याय दिवस पर न्याय की देवी की प्रतिमा पर अ​धिवक्ताओं ने किया माल्यार्पण। स्रोत संगठ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
-न्याय दिवस पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया माल्यार्पण
विज्ञापन

बिजनौर। न्याय दिवस के पर शुक्रवार को न्याय चौक स्थित न्याय की देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधिवक्ताओं ने न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने संविधान, न्याय और विधि के शासन के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र कुमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है। न्याय की गरिमा, निष्पक्षता और समानता बनाए रखना प्रत्येक अधिवक्ता का दायित्व है। उन्होंने न्याय दिवस को जिला बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं के लिए शुभ दिन बताते हुए न्याय के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि आमजन को सुलभ, निष्पक्ष और समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए न्याय व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने संविधान की मर्यादा और विधि के शासन को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष राजीव चौहान सहित बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने न्याय की देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर न्याय व्यवस्था के मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान शुभम चौधरी, कोमल सिंह, आशीष तोमर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें