फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रवेश समर्थ पोर्टल पर तीन से छह अक्तूबर तक लॉक होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद ने सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के संबंध में संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत महाविद्यालयों को तीन से छह अक्तूबर तक प्रवेश समर्थ पोर्टल पर लॉक करने होंगे। विश्वविद्यालय ने सभी प्राचार्यों को निर्धारित समय सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने विज्ञप्ति में बताया कि महाविद्यालय यह सुनिश्चित करें, कि प्रवेश लॉक करने से पहले विद्यार्थियों द्वारा पंजीकरण के दौरान भरी गई प्रविष्टियों का शैक्षिक प्रमाणपत्रों से मिलान कर लिया गया। यदि जांच में किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो महाविद्यालय अपने स्तर से उसे सुधारने के बाद ही प्रवेश लॉक करेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद संशोधन या प्रवेश लॉक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।

- 90 शिक्षण दिवस पूरे करना अनिवार्य
विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि यूजीसी और उप्र राज्य उच्च शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार सत्र 2026-27 में प्रत्येक दशा में न्यूनतम 90 शिक्षण दिवस का संचालन सुनिश्चित करने को कहा है। महाविद्यालयों को पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने के लिए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित करनी होंगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शिक्षण दिवस पूरे कराना और समय से पाठ्यक्रम समाप्त करना अनिवार्य है, ताकि विद्यार्थियों की परीक्षाएं समय पर संपन्न कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें