फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशासन के आश्वासन को नकारा, जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन के आश्वासन देने के बाद भी भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के किसान सहमत नहीं हुए। किसानों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया। किसान नेकपुर से जोगीरम्पुरी तक बदहाल मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं।
भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष चौ.सुखवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह किसानों की समस्या सुनने पहुंचे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह सारस्वत की उपस्थिति में एसडीएम और किसानों के बीच वार्ता हुई। एसडीएम ने जिलाधिकारी द्वारा सड़क निर्माण के संबंध में प्रमुख सचिव को पत्र भेजे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि पूर्व में दिए गए धरने के दौरान किसानों को यही आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई हफ्ते बीतने के बाद भी नेकपुर-जोगीरम्पुरी मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। चौ.सुखवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन से किसान सहमत नहीं हैं। बदहाल मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू होने तक किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने पर जितेंद्र हुड्डा, कुलदीप मोर, कपिल कुमार, जगवीर सिंह, मिथुन भारती, रमेश शर्मा, साकिब, मो.आलम, जीशान नजीबाबादी, रवि प्रजापति, धूम सिंह, महबूब मलिक, एजाज मलिक, शादाब मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें