बढ़ापुर। पुलिस ने भाकियू अनंत के कार्यकर्ता को नोएडा में चल रहे किसानों के धरने में जाने से रोक दिया। भाकियू अनंत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला प्रभारी शेखर पाल के साथ कार्यालय में एकत्र हुए। उनके नोएडा जाने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बढ़ापुर राजकुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार संगठन कार्यालय पहुंचे और उन्हें नोएडा जाने से रोका। बाद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधितमांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। इस अवसर पर शेखर पाल, अंकित गुप्ता, नफीस अंसारी, मोबिन अंसारी, मोहम्मद अख्तर कस्सार व सलीम कुरैशी मौजूद रहे।