फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने माध्यमिक विद्यालयों से फीडबैक लेना किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने माध्यमिक विद्यालयों से फीडबैक लेना किया शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिला क्वालिटी कंट्रोल टीम की रिपोर्ट पर अमल नहीं करने वाले माध्यमिक विद्यालयों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने टीम द्वारा निरीक्षण में दिए गए निर्देशों पर विद्यालयों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। विद्यालयों में शैक्षिक पंचांग के क्रियान्वयन समेत स्वच्छता आदि कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला क्वालिटी कंट्रोल टीम बनाई हैं। डीआईओएस अध्यक्ष है। तहसीलवार चार टीम हैं। एक टीम को एक माह में चार स्कूलों का निरीक्षण करना जरूरी है। डीआईओएस के नामित अधिकारी निशांत कुमार यादव के अनुसार नवंबर में 16 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। टीमों को निरीक्षण में शिक्षकों की शिक्षण डायरी आधी अधूरी मिली थी। छात्रों के अभिभावक बलबीर सिंह, जितेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नरेंद्र आदि का कहना है कि जिले में वित्तविहीन विद्यालय काफी संख्या में हैं। प्रशासन को इन विद्यालयों की जमीनी हकीकत का भी पता लगाना चाहिए। वित्तविहीन विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें