फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने इंदिरा पार्क से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 17 Jun 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में इंदिरा पार्क से अतिक्रमण हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासनिक अमले ने कड़ी सुरक्षा के बीच वन विभाग की इंदिरा पार्क की जमीन से अतिक्रमण हटवाकर पौधरोपण कर दिया। मामला एक वकील से जुड़ा होने के कारण काफी वकील मौके पर जुट गए। वकीलों ने वन विभाग की कार्रवाई को गलत बताते हुए वन अधिकारियों से धक्का-मुक्की व नोकझोंक की। इस घटना के बाद वकील मौके पर ही जमे हुए हैं।
विज्ञापन


इंदिरा पार्क में टेंडर पर कैंटीन संचालित है। इसका ठेका तीन साल के लिए हुआ था। कैंटीन संचालक ने पार्क की जमीन पर सड़क की ओर अवैध कब्जा कर वहां भी कैंटीन शुरू कर दी थी। इस पर वन विभाग ने एक ही साल में कैंटीन का ठेका कैंसिल कर दिया था। इस पर संचालक कोर्ट में चले गए। कैंटीन से अलग जमीन से कब्जा हटाने के लिए कई दिन से तैयारी चल रही थी।

शुक्रवार शाम एसडीएम सतेंद्र कुमार, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी डॉ. एम सेम्मारन, रेंजर सतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की ओर अवैध कब्जे को हटवा दिया और जमीन की तारबाड़ी करते हुए वहां पौधरोपण कर दिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मामला एक वकील से जुड़ा होने के कारण जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, जिला बार सचिव अजीत पंवार, शरद गहलौत आदि वकील पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिला वन अधिकारी डॉ. एम सेम्मारन से वकीलों की तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ वकीलों ने वन अधिकारियों से धक्का-मुक्की भी की, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटवा दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें