फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

543 परिवारों पर होगी कार्रवाई

Thu, 01 Jun 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालागढ़ की नई कालोनी मे ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित आवास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना की कॉलोनियों में एजजीटी के आदेशों पर प्रशासन 543 परिवारों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई करने जा रहा है। इसके मद्देनजर पुलिस विभाग ने तीन जून से पुलिसकर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम राकेश तिवारी के अनुसार, यह कार्रवाई एनजीटी के आदेश का पालन करने के लिए की जा रही है। सात जून को कालागढ़ की स्टेटस रिपोर्ट एनजीटी मे रखी जाएगी। रामगंगा बांध परियोजना की कॉलोनियों मे निवास कर रहे लगभग साढ़े पांच सौ परिवारों पर प्रशासन का डंडा चलने जा रहा है।

प्रशासन ने तीन जून से कार्रवाई करने का मन बनाया है। इसके चलते सीओ कोटद्वार ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

रामगंगा बांध परियोजना के ईई शेर सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी के यहां हुई बैठक मेँ सिंचाई विभाग से उनकी न्यूनतम आवश्यकता के भवन/भूमि/आवास आदि की जानकारी मांगी गई। केवल सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को ही रहने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा किसी भी प्रकार के आवास आवंटन रदद कर दिए गए हैं। उधर, एसडीएम राकेशी का कहना है कि तीन जून से कार्रवाई होगी। 543 अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई होगी।

पुनर्वास के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों की जांच रिपोर्ट संबधित जिला अधिकारियों से मांगी गई है। अब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे मे उन्हें बेदखली की कार्रवाई की परिधि से बाहर रखा गया है। उनके बारे मे सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा। तीन जून से लगातार कार्रवाई चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें