फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हलाला के नाम पर जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/कादराबाद। पुलिस ने एसपी के आदेश पर थाना क्षेत्र के गांव चौहड़वाला निवासी विवाहिता की तहरीर पर जेठ और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने जेठ पर हलाला के नाम पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह मुंबई में रहकर ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। करीब पांच वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात धामपुर थाने के गांव पीपलसाना निवासी फुरकान मलिक से हुई थी। फुरकान ने 29 अगस्त 2025 को उसके साथ निकाह कर लिया था। विवाहिता का कहना है कि जब वह अपनी ससुराल पीपलसाना गई तो उसका जेठ उस पर गलत निगाह रखने लगा। महिला ने 20 दिसंबर 2025 को गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद उसके पति ने उसे अलग रखने की बात कहते हुए समझौता कर लिया था लेकिन पीड़िता का आरोप है कि उसके शिकायत करने पर गुस्साए पति ने थाने से बाहर आकर कुछ देर बाद ही तलाक दे दिया। जब उसका विरोध किया तो पति ने उसे छोड़ देने की बात कही, लेकिन मामला बढ़ता देख पति ने फिर से साथ रखने तथा हलाला कराने की शर्त रख दी। पीड़िता का कहना है कि 21 दिसंबर को उसके जेठ शादाब ने अपने साथ हलाला करने की बात कही। आरोप है कि शादाब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने पति से शिकायत की तो उसने भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ आलोक सिंह ने बताया नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें