फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर निजी बोर्ड लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर निजी बोर्ड लगाने का आरोप
विज्ञापन

हरेवली। शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम खिजरपुर निवासी एक व्यक्ति ने सिंचाई विभाग की लाखों रुपये की कीमत की भूमि पर जमीन बिकाऊ है का बोर्ड लगाकर भूमि को हड़पने का प्रयास किया। अधिकारियों को देख भूमाफिया वहां से रफूचक्कर हो गए। विभाग ने बोर्ड को उखाड़ कर भूमि कब्जा मुक्त की। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरेवली शेरकोट मार्ग पर गांव नागरपुर खडकसेन के समीप सिंचाई विभाग की खाली पड़ी लाखों रुपये की तीन बीघा पर जमीन पर बृहस्पतिवार को खिजरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से उस पर भूमि बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत सिंचाई विभाग के अफसरों से की। मौके पर पहुंचे जिलेदार अरुण त्यागी ने भूमि पर लगे बोर्ड को उखाड़ कर कब्जा मुक्त करा दिया। जिलेदार ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सरकारी जमीन को हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें