फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन हाइवे अथॉरिटी और प्रशासन ने हटवाया शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन की जद में आए धर्मस्थल को गिराया
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। फोरलेन की जद में आए धर्मस्थल को एनएचएआई अधिकारियों और प्रशासन की टीम ने गिरा दिया। ग्रामीणों की सहमति से मंदिर का निर्माण गांव के नजदीक देवता स्थल पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

काशीपुर से हरिद्वार के बीच बनाया जा रहा फोरलेन हाईवे कोतवाली मार्ग पर पीएनएस अरिहंत स्कूल के निकट से गुजर रहा है। स्कूूल के निकट ग्राम पंचायत जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर सीमा में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। फोरलेन की जद में शिव मंदिर आने पर हाईवे अथॉरिटी और प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से मंदिर को हटा दिया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और एनएचएआई के अधिकारी बीपी पांडेय की उपस्थिति में मंदिर परिसर को जेसीबी से गिराकर उसके भीतर रखी मूर्तियां सुरक्षित निकाली गईं। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फोरलेन हाईवे सीमा में आए धर्मस्थल को हटाने के साथ फोरलेन अथॉरिटी ने करीब 1.25 लाख रुपये मुआवजा तय किया है। गठित कमेटी गांव के भीतर इस धनराशि से नए धर्मस्थल का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें