फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दूसरी शादी की तैयारी का आरोप, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। थाना क्षेत्र के गांव सीकरी भोगपुर की एक महिला ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वर्षों पहले उसे उसकी मासूम पुत्री के साथ घर से निकाल दिया गया था और अब ससुराल पहुंचने पर भी उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते रहे। करीब सात वर्ष पूर्व उसे उसकी तीन वर्षीय पुत्री के साथ घर से निकाल दिया गया। इसके बाद वह रुड़की में काम कर अपनी पुत्री का पालन-पोषण करती रही। इस दौरान उसने कई बार पति से संपर्क कर घर लौटने का प्रयास किया, लेकिन उसे लगातार अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकियां दी जाती रहीं। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री अब 11 वर्ष की हो चुकी है और पति से उसका अभी तक तलाक भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद उसे पति द्वारा दूसरी शादी की तैयारी किए जाने की जानकारी मिली। इस पर वह अपनी पुत्री के साथ ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।


पीड़िता ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें