फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लकी ड्रॉ के नाम पर ठगी का आरोप, वीडियो बनाकर लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। ग्राम चक मोहम्मदनगर के निवासियों ने कुछ लोगों पर लकी ड्रॉ के माध्यम से लोगों से ठगी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों का आरोप है कि लकी ड्राॅ के माध्यम से कई लोगों के मोटी रकम ठग ली गई। पीड़ित जब आरोपियों से अपने रुपये मांगते हैं तो वे उल्टे उन्हें ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। आरोपियों के डर से वह गांव छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़ितों ने वीडियो के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो में बोलने वाला व्यक्ति चक मोहम्मद ग्राम पंचायत निवासी अजनबी पुत्र मुन्ने है। पीड़ित अजनबी ने बताया कि उन्होंने और गांव के कई लोगों ने सन 2017 में बाइक की ड्राॅ के लिए रुपये जमा किए थे । उनका ड्रॉ 2019 में पूरा हो गया था लेकिन आरोपी अब तक उनके रुपये नहीं लौटा रहे और न ही बाइक दे रहे हैं। कई बार पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे आरोपी ही उन्हें डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें