फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धर्म छिपाकर शादी करने और तीन तलाक देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस ने धर्म छिपाकर युवती से शादी करने मामले में धामपुर निवासी सुवाहान उर्फ सुभान उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। विवेचना अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि शिवानी वर्मा ने प्राथमिकी में बताया था कि वह स्योहारा की रहने वाली है।
विज्ञापन

जब वह तीन वर्ष की थी तब उसके मां-बाप दोनों की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जब वह बड़ी हुई तो शहर में एक व्यक्ति के घर काम करने लगी। वहां पर धामपुर निवासी सुभान अहमद की बहन की शादी हुई है। आरोप है कि वहां पर युवक ने अपना नाम बदलकर भूरा बताया। आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर 2020 में बिजनौर में उससे कोर्ट मैरिज कर ली। उसे एक साल बाद पता लगा कि आरोपी युवक मुस्लिम है। फिर उसने उसके साथ रहने के लिए समझौता कर लिया। वर्तमान में उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि 12 जुलाई को आरोपी ने उसे फोन पर तलाक दे दिया और उसे घर से निकाल दिया। आरोपी सेंट मैरीज स्कूल के पास सैलून चलाता है। प्राथमिकी दर्ज होने पर सैलून बंद कर दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें