बिजनौर। धामपुर निवासी तेजप्रीत ने कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित तेजप्रीत ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बदन सिंह बद्दो उसका सगा मामा है।
आरोप है कि उसे शूटरों के नाम से भी फोन आ रहे हैं, जिससे वह दहशत में है। तेजप्रीत ने एसपी से शिकायत की उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि बदन सिंह बद्दो ने एक करोड़ रुपये की मांग की है। फोन पर धमकियां मिलने के बाद पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में एसपी केके बिश्नाेई का कहना है कि शिकायतकर्ता बदन सिंह बद्दो का रिश्तेदार है, जिसने अपने और अपनी बहन के हिस्से की जमीन बेच दी है। बहन पर दबाव बनाने के लिए शिकायतकर्ता अपने मामा बदन सिंह बद्दो के नाम का इस्तेमाल कर रहा है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद