फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कंप्रेशर सिलेंडर फटने मैकेनिक की मौत, अन्य साथी मैकेनिक बाल बाल बचा, मृतक के परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
मृतक सौरभ सैनी फाइल फोटो - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
एसी कंप्रेशर सिलिंडर फटने मैकेनिक की मौत
विज्ञापन

धामपुर। मोहल्ला अफगानान में एसी में लगे कंप्रेशर सिलिंडर के फटने मैकेनिक सौरभ सैनी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी शमीम बाल बाल बच गया। सिलिंडर के तेज धमाके की आवाज से मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाड़वान निवासी रामकुमार ने बताया कि उसका पुत्र सौरभ सैनी (22) एसी मैकेनिक था। वह शुक्रवार को अपने साथी मैकेनिक शमीम के साथ मोहल्ला अफगानान में टेलर रियाज अहमद के घर खराब एसी को ठीक करने गया था। जब वह तीसरी मंजिल पर छत के ऊपर रखे एसी कंप्रेशर सिलिंडर में गैस डाल रहा था तो अचानक में सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर की चपेट में आकर सौरभ सैनी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। धमाके की आवाज से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सौरभ के परिजनों ने इत्तेफाकिया हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें