एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
बिजनौर। एएन इंटरनेशनल स्कूल पर वार्ता करने गए एबीवीपी कार्यकर्ताओं को स्कूल में न आने देने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर उन्हें व अभिभावकों को गुंडा कहने पर विरोध जताते हुए नारेबाजी करते हुए दसवीं की परीक्षा के अंक निर्धारित करने के लिए भेजा गया डाटा सार्वजनिक करने की मांग की। स्कूल प्रबंधक के जल्दी ही डाटा देने और पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
छात्र नेता मोहित राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ता व कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने बात करने से इंकार करते हुए गेट नहीं खुलवाया। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर नारेबाजी की। इसका पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रमोटेड विद्यार्थी अपनी परीक्षाफल को लेकर असंतुष्ट हैं। जो बच्चे स्कूल के अध्यापकों से ट्यूशन लेते थे उनको अधिक अंक दिए हैं। बाकी बच्चों से अन्याय किया गया है।
छात्र नेता मोहित राजपूत ने बताया कि स्कूल प्रशासन अपनी मनमानी पर उतारू है। दो दिन पूर्व जब छात्र और अभिभावक अपनी बात रखने आए थे। इसके बाद भी स्कूल प्रशासन कोई कार्यवाही करना उचित नहीं समझा तथा पुलिस को सूचना दी कि उनके स्कूल में गुंडे घुस आए हैं। पुलिस का डर दिखाकर स्कूल प्रशासन छात्रों का अभिभावकों को डराना चाहता है। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक डा.पीके सिंह कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और बताया कि प्रधानाचार्य से बात करके जल्दी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला सह-संयोजक सुधांशु चाहल, आर्य वर्मा, प्रथम चौधरी, अर्पित, सौरभ, मयंक, सुमित, हिमांशु, अमन, अमित, प्रियांशु, मुकुल, मोहम्मद रिहान, मोहम्मद फैज, रानू, अखिल चौधरी, तुषार, मोहम्मद शमी, तरुण शुभम, अभिमन्यु, रितिक, दीपांशु, शुभम मौजूद रहे।