नगीना। सीबीएसई में 12वीं में पीसीएम ग्रुप में 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप करने वाले लाला राधेश्याम अकादमी के मोहम्मद जावेद ने बिना कोचिंग के ही सफलता हासिल की है। उसने आईआईटी, जेईई परीक्षा भी क्वालीफाई कर ली है। मो. जावेद अपने पिता की तरह ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है।
टॉपर मोहम्मद जावेद ने बताया कि वह पूरे साल कोचिंग नहीं की। मोहम्मद जावेद के मुताबिक वह स्कूल के अलावा प्रतिदिन पांच से छह घंटे घर पर पढ़ता था। इतनी स्टडी सफलता के लिए बहुत है। मोहम्मद जावेद अपने पिता मोहम्मद यामीन की तरह ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। मोहम्मद जावेद अपनी सफलता में गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताता है। क्रिकेट व फुटबॉल में रुचि रखने वाले मोहम्मद जावेद के मुताबिक उसको पूरा भरोसा था कि वह जिले की मेरिट में स्थान जरूर प्राप्त करेगा।
वहीं, स्कूल के ही पीसीबी ग्रुप में 96.4 प्रतिशत अंक पाने वाला बैंक अधिकारी सत्य प्रकाश व कृषि वैज्ञानिक मां डा.शकुंतला गुप्ता का बेटा सौरभ माहेश्वरी अपनी मां की तरह वैज्ञानिक बनना चाहता है।
सौरभ के मुताबिक उसने बिना कोचिंग के यह सफलता पाई है। पेंटिंग व टेबिल टेनिस में रुचि रखने वाला सौरभ के मुताबिक सभी स्टूडेंट को खुद की मेहनत पर यकीन कर मन लगाकर पढ़ना चाहिए। दोनों ने सफलता का श्रेय परिजनों और प्रधानाचार्या अंजू अग्रवालको दिया है।