धामपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित चार दिवसीय संभागीय नाट्य समारोह के समापन के बाद एसडीएम ने सभी कलाकारों और संगीत नाटक अकादमी की सर्वेक्षण अधिकारी शैलजाकांत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम ने कलाकारों की नाट्य विधा को सराहा गया।
बृहस्पतिवार को देर रात तक संपन्न हुए नाटक मंचन के बाद कानपुर की रंगमंच संस्था नाट्य कलाकारों यशराज माधव, अवधेश मिश्रा, गुरुजीत सिंह, साक्षी टंडन, अन्नू गोयल, शिवी वाजपेयी, गगन पिपलानी, सौमित्र, कौश्तुभ, नमन श्रीवास्तव, कुशल गुप्ता, मयंक, कार्तिकेय, अर्जुन, पारुल, सीमा सैनी, आन्या तिवारी, सनी कन्नौजिया, दीपक यादव, आकाश शर्मा, शिवेंद्र को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। समारोह के अंतिम दिन नाट्य संस्था कानपुर के कलाकारों की ओर से नाटक, कथा नंदन की, का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर साहित्यकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डा. रश्मि शर्मा रावल, पुनम घई, ईओ मनोज कुमार रस्तोगी, धर्मराज, अकादमी की सर्वेक्षण अधिकारी शैलजाकांत, संरक्षक मुकेश जैन, डा. पंकज अग्रवाल, डा. आदित्य अग्रवाल, कर अधीक्षक योगेश आर्य, आदित्य सिंह, उदयराज सिंह, रमाकांत, आर्यकांत, प्रह्लाद, तेजेंद्र यादव, कुशाग्र सक्सेना, नमन जैन रहे। संचालन सचिव राजेंद्र चौधरी ने किया।