फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवती के पैर में सांप ने डसा, 12 इंजेक्शन लगने पर बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दाहा गांव का मामला, जिला अस्पताल से युवती को मेरठ मेडिकल रेफर किया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

दोघट। दाहा गांव में मंगलवार की सुबह मकान का दरवाजा खोल रही दिशा निवासी दाहा के पैर में सांप ने डस लिया। चिकित्सकों ने बड़ौत सीएचसी और जिला अस्पताल में 12 एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाकर दिशा की जान बचाई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने युवती को मेरठ रेफर कर दिया।

दाहा गांव निवासी दिशा मंगलवार की सुबह अपने मकान का दरवाजा खोल रही थी, तभी दरवाजे में नीचे छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। दिशा की हालत बिगड़ने पर परिवार वाले बड़ौत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने छह एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन लगाए। वहां पर हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने छह इंजेक्शन लगाए। इस मामले में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डाॅ. गौरव पंवार ने बताया कि युवती को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सिंचाई कर रहे किसान के पैर में नेवले ने काटा
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी रामपाल सिंह नैन ने बताया कि उसका भाई अरविंद नैन सोमवार को गेहूं की फसल की सिचाई कर रहा था। तभी एक नेवले ने अरविंद के पैर में काट लिया। अरविंद के पैर झटका तो नेवला खेत में भाग गया। नेवले के काटने के बाद परिवार वाले किसान अरविंद को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने किसान को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। उसकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें