फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के तुख्मापुर मोड़ के पास एक युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के पास ही एक पेड़ पर लटके मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि नगीना तुख्मापुर रोड पर घने जंगल में गांव रसीदपुर सती दास के पास एक पेड़ से एक युवक-युवती के शव लटके हुए हैं। वहां मौजूद गांव नंदपुर निवासी युवक-युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका 19 वर्षीय लड़का रमन कुमार गांव की ही एक लड़की के साथ सोमवार की सुबह नौ बजे से लापता था। परिजन दोनों को रविवार से ही ढूंढ रहे थे। सोमवार शाम उनके शव एक पेड़ पर लटके मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। दोनों के परिजनों ने पुुलिस से किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने को कहा। मौके पर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें