फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर की आत्मदाह की कोशिश, शोएब को थाने ले गई पुलिस, ये है पूरा मामला

Thu, 12 Oct 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : एक युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस शोएब को थाने ले आई और शांति भंग में चालान कर दिया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के मंडावर में पालिका की जमीन पर ओवरहेड टैंक के निर्माण की नींव खोद दिए जाने पर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। दरअसल, युवक उक्त जमीन को अपनी बता रहा था, जबकि राजस्व विभाग ने पैमाइश करते हुए बुधवार को ही नगर पंचायत के सुपुर्द की थी। पुलिस ने उक्त युवक का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। 

विज्ञापन


कस्बे में स्थित प्रकाश पब्लिक स्कूल के सामने लियाकत का आम का बाग है। उसके पास में ही अरविंद कुमार का बाग है। इन दोनों बागों के बीच में नगर पंचायत की करीब डेढ़ बीघा जमीन थी। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने इस जमीन की पैमाइश करते हुए निशानदेही कर दी। अब बृहस्पतिवार को ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए नींव खोदी गई। तभी कस्सावान निवासी सोएब पुत्र लियाकत वहां पहुंचा और उक्त जमीन को अपनी बताते हुए टंकी बनाने का कार्य बंद करने के लिए कहने लगा। निर्माण कार्य बंद नहीं किए जाने से नाराज होकर सोएब एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और निर्माण के लिए खोदी गई नींव में बैठकर खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। जिसने आत्मदाह की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर B.Ed की छात्रा से दोस्ती, दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब ब्लैकमेल कर दे रहा ये धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। उधर, लेखपाल प्रमोद कुमार ने बताया कि यहां डेढ़ बीघा जमीन सरकारी पड़ी हुई है। सरकारी जमीन पर ही टंकी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उधर, पुलिस ने सोएब का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: निर्ममता की हदें पार: ताबड़तोड़ वार से टूट गईं थीं सिर की हड्डी और पसलियां, कलेजा चीर रही ये खौफनाक वारदात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें