फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पिकअप की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। मुरादाबाद रोड मार्ग पर पिकअप की टक्कर से कार सवार रचित कुमार (25) की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक अंकुर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए अंकुर को रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

धामपुर शुगर मिल के केमिकल प्लांट में जूनियर ऑपरेटर के पद पर तैनात नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका छोटा बेटा रचित धामपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। रचित शनिवार रात 10 बजे कार से अपने घर शुगर मिल कॉलोनी आ रहा था। मुरादाबाद रोड पर सार्थक अस्पताल के पास सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। कार को केमिकल कॉलोनी निवासी अंकुर शर्मा चला रहा था। हादसे में रचित कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक अंकुर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकुर शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिंताजनक हालत देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने रचित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रचित के पिता नागेंद्र प्रसाद, राहुल सैनी, गौरव सैनी, रवि सैनी, पंकज कुमार आदि ने बताया कि जैसे ही घटना का पता लगा तो वे मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अप्रैल में होनी है बहन की शादी
रचित की इकलौती बहन की अप्रैल माह में शादी होनी है। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी में लगे हुए थे। अचानक रचित की मौत हो जाने पर परिवार बिखर गया। अभी रचित की शादी भी नहीं हुई थी।उधर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल उद्योग अध्यक्ष प्रेम कौशिक आदि व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर दुख जताया। मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि सड़क हादसे में कार सवार रचित की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें