फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइकों की टक्कर में सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला

Sun, 14 Jan 2024 01:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, नूरपुर। दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई। जिसे ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हुआ। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोट लगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी बाइक सवार वंश अपनी मां बबीता (42) के साथ धामपुर से अपने गांव जा रहा था। गांव धौलागढ़ के पास इनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की टक्कर लगते ही बबीता सड़क पर जा गिरी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महिला का बेटा वंश और दूसरी बाइक पर सवार आरव भी घायल हुआ।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों घायलों को उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें