फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव छोड़कर पति फरार, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

Tue, 16 Apr 2024 10:55 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला का पति शव छोड़कर मौके से फरार हो गया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिजनौर में महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर में मोहल्ला नई सराय में 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल किशन अवतार का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन




बताया गया कि मोहल्ला नई सराय में किराये के मकान में बहराइच जनपद निवासी जुल्फकार परिवार के साथ रह रहा है। जहां मंगलवार को उसकी पत्नी नूरजहां (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद जुल्फकार पत्नी के शव और बच्चों को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मकान स्वामी के पुत्र ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी को जूते-चप्पल से पीटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिखाया वीडियो, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

मकान स्वामी के पुत्र ने बताया कि जुल्फकार दिव्यांग है। वह पिछले करीब एक साल से अपने परिवार के साथ उनके यहां किराये पर रहता था। कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता लग सकेगा।

यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: न थम रहे आंसू न रुक रहीं सिसकियां, मासूमों सहित जिंदा जल गए थे सात लोग, घटना से हर कोई सहमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें