शशि मोहन शर्मा उर्फ स्वामी बिजनौरी
- फोटो : amar ujala
इस आयु में भी प्रकृति से इस अनूठे प्रेम का ये जज्बा कम नहीं हुआ और वे आज भी पूरी ऊर्जा से पीपल, वट, नीम आदि पौधे रोपित कर रहे हैं। प्रकृति से अनूठे प्रेम के चलते उन्होंने करीब 40 साल पहले से पौधारोपण का काम शुरू किया। इनके घर में भी लगभग 250 पौधे ग्लास, कप, खाली डिब्बों, बोतल, शीशी, गमलों आदि में लगे हुए हैं। खास बात ये है कि उनको केवल घर में ही नहीं, बल्कि जहां पर भी उन्होंने नौकरी की अपने कार्यालयों तथा सड़कों के किनारे भी कई स्थानों पर पौधे रोपित किए।