बिजनौर सड़क दुर्घटना में घायल बीआईटी कॉलेज की छात्राएं। संवाद
बिजनौर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर बैराज के पास बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे बीआईटी कॉलेज की बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार छह छात्राएं घायल हुईं। बाकी अन्य कई छात्राओं को मामूली चोट लगी। जिन्हें मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार की सुबह बीआईटी कॉलेज की बस 15 छात्राओं को लेकर बिजनौर मेडिकल कॉलेज लेकर आ रही थी। बस ने जैसे ही बैराज का पुल पार किया तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगते ही पीछे चल रही बस ट्रक में जा घुसी। छात्रा संध्या (20), रुचिका, गीतांशु, प्रज्ञा, तनीषा और सरल को हादसे में चोट लगी। घायल छात्रा सरल मिठारिया ने बताया कि बस की गति अधिक नहीं थी, वरना ज्यादा चोट भी लग सकती थी। बस में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की छात्राएं सवार थीं।