फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौकरी लगवाने के नाम पर हड़प लिए 30 लाख रुपये

Fri, 19 Dec 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। तीन युवकों की आयकर विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर जालसाजों ने उनके परिजनों से 30 लाख रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने उन्हें पोस्टिंग के फर्जी लेटर भी थमा दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नांगल थाने के गांव शेरपुर अभि उर्फ अभिपुरा निवासी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दो सगे भाइयों बिंटू व अर्जुन का उनके घर पर आना जाना था। उन्होंने लाखन, रामस्वरूप, सुनीता और हरेंद्र से मिलवाते हुए कहा कि ये लोग इनकम टैक्स में बड़े अधिकारी हैं। आयकर विभाग में आपके बच्चों की भी नौकरी लगवा देंगे। 10 अप्रैल, 2025 को ये लोग घर पर आए और निजामपुर निवासी उसके पुत्र सुशांत एवं हितेश, दीप की नौकरी लगने में आने वाले खर्च के नाम पर 1.80 लाख रुपये मांगे। मांगी गई रकम उनके भाई जयवीर ने 19 अप्रैल को एनईएफटी के माध्यम से उन्हें दे दिए।
आईटीओ दिल्ली में सुशांत, हितेश व दीप की फर्जी परीक्षा अलग-अलग दिन दिलाकर उन्हें वापस भेज दिया। बाद में फर्जी प्रशिक्षण कराया और फर्जी पोस्टिंग लेटर लिफाफे में बंद करके दिए। उन्होंने कहा कि तीनों बच्चों की पोस्टिंग से पहले शेष राशि 28 करीब रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा करनी है।
विज्ञापन

ब्रजवीर सिंह का कहना है कि उसके घर पर आकर वे लोग 28 लाख 20 हजार रुपये नकदी के रूप में ले गए। जालसाजों ने उन्हें फर्जी पोस्टिंग लेटर थमाकर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर नांगल पुलिस ने लाखन, रामस्वरूप, सुनीता, हरेंद्र, विंटू, अर्जुन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें