फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: अचानक चीखने लगी आंगन में बर्तन धो रही पत्नी, बाहर झांका तो सन्न रह गया पति, खाैफनाक दृश्य देख सहमा

Wed, 31 Jul 2024 09:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में बुधवार देर शाम घर के आंगन में बर्तन धो रही पत्नी अचानक चीखने लगी। पति ने बाहर निकलकर देखा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। वह कुछ कर पाता लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।  
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो व विलाप करता पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के अफजलगढ़ में बाघ ने घर के आंगन में बर्तन धो रही एक महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया। महिला को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालागढ़ निवासी टीना (22) पत्नी नितिन कुमार अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। पीछे की दीवार कूदकर एक बाघ घर के आंगन में कूद गया। बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर महिला का पति बाहर आया तो उसने देखा कि बाघ पत्नी पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें: भगवा रंग में रंगे कांवड़ मार्ग: हर तरफ 'बम भोले' का उद्घोष, हरिद्वार से जल लेकर मंजिल की ओर बढ़ रहे शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने शोर मचाया तो बाघ नितिन की ओर झपटने लगा जिसपर वह पीछे  हट गया। बाघ महिला को छोड़कर दीवार फांदकर वापस चला गया। परिजन आनन फानन में महिला को सीएचसी में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
 
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के पति सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला का दो वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। महिला के एक छोटा बच्चा भी है। सूचना पर सीओ अंजनी कुमार व थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें