फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव सलेमपुर में घर में सो रहे शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर(बिजनौर)। गांव सलेमपुर में शनिवार की रात निर्माणाधीन मकान में सो रहे शिक्षामित्र को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षामित्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हत्या और दुर्घटनावश गोली चलने के पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन





ग्राम सलेमपुर निवासी शिक्षामित्र रानू सिंह (45) पुत्र शीशराम गांव के बाहरी छोर पर निर्माणाधीन मकान में सोया हुआ था। उसके पिता बाहर बरामदे में सोए हुए थे। रात में करीब एक बजे किसी ने रानू पर फायर झोंक दिया। गोली रानू को बाईं बगल के नीचे लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसके पिता जाग गए।
पुलिस को सूचना देते हुए खून से लथपथ रानू को सीएचसी ले जाया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बिजनौर के एक निजी अस्पताल में शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा वीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने खंगाला वारदात स्थल
एसपी नीरज जादौन, एएसपी पूर्वी धर्मसिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह और कोतवाल धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के संग वारदात स्थल का निरीक्षण किया। विधायक ओम कुमार और ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी भी मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। एएसपी पूर्वी ने बताया कि हत्या और दुर्घटनावश गोली चलने समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।





दो वर्ष पूर्व भी किया था चाकू से हमला







ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी नहटौर से लौटते समय रानू पर अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया था। उसने साइकिल और सामान वहीं छोड़कर भागकर अपनी जान बचाई थी। उस समय भी घटना की तहरीर पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें