फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम वर्क पूरा न होने पर दूसरी कक्षा की छात्रा को स्कूल में बेरहमी से पीटा, जख्म देख कांप गई रूह

Fri, 11 Oct 2019 12:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
छात्रा की पीठ पर पिटाई के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भले ही विद्यार्थियों को भयमुक्त शिक्षा दिलाने के लिए परिषदीय स्कूलों में टीचर स्टिक (छड़ी) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हो। लेकिन प्राथमिक विद्यालय हैजरपुर के शिक्षक के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश कोई मायने नहीं रखते हैं। इसका नमूना शिक्षक ने कक्षा दो की मासूम छात्रा को बेरहमी से पीटकर दिया है। 

विज्ञापन


हालांकि अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शिक्षक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया।

बिजनौर जिले में रायपुर सादात क्षेत्र के गांव हैजरपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में दीपक कुमार की सात वर्षीय पुत्री कक्षा दो में अध्ययनरत है। गुरुवार को मुख्य अध्यापक जुगल किशोर ने होम वर्क पूरा करके नहीं लाने पर छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा ने घर आकर परिजनों को शिक्षक द्वारा पिटाई करने की शिकायत करते हुए अपने शरीर पर छड़ी के निशान दिखाए। वहीं लाडली बेटी की पीठ पर जख्म देखकर परिजनों की रूह कांप गई।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पार्टी का नशा, कैंपस में जमकर अराजकता, युवकों को किया अधमरा, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं शिक्षक की इस करतूत से क्षुब्ध होकर अभिभावक दीपक कुमार ने नगीना देहात रायपुर सादात को तहरीर सौंपकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में विद्यालय पहुंची पुलिस ने मुख्य अध्यापक जुगल किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, शिक्षक ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें