फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साहनपुर चौकी प्रभारी रहे दरोगा समेत चारो पुलिसकर्मियों की तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसपी बोले, चारों को जल्द पकड़कर भेजा जाएगा जेल
विज्ञापन

-पानीपत के युवक को अवैध तरीके से हिरासत में रखने और छोड़ने की एवज में रकम की मांग करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पांच लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में साहनपुर पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा कुलवीर सिंह और तीन सिपाही फरार हो गए हैं। पुलिस की दो टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उनका जेल जाना तय माना जा रहा है।
शुक्रवार को पानीपत के गांव पत्थरगढ़ सनोली निवासी अमजद मजीदी ने थाना नजीबाबाद में दरोगा कुलवीर सिंह, कांस्टेबल गौरव, हेड कांस्टेबल विजपाल और कांस्टेबल उपेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूर्व सरपंच अमजद मजीदी ने आरोप लगाया कि 11 नवंबर की रात दरोगा कुलवीर सिंह और तीन सिपाही उनके घर पानीपत पहुंचे थे। उन्होंने खैर की लकड़ी चोरी के मामले में वांछित बताकर अमजद के भतीजे हमजा को उठा लिया। पुलिसकर्मियों ने हमजा को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। बाद में हमजा को थाना नजीबाबाद की साहनपुर चौकी बुलाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह अमजद अपने साथियों के साथ चौकी पहुंचे। वहां भी हमजा को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की मांग जारी रही। रिश्वत मांगने की ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा कुलवीर और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज कराने के भी आदेश दिए थे। प्राथमिकी दर्ज होते ही चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह और तीनों सिपाही भाग निकले।
विज्ञापन

-पुलिस की तलाश तेज
शनिवार को दरोगा कुलवीर सिंह को थाने से जमानत दिए जाने की चर्चा चल रही थी। पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने इस पर विराम लगा दिया। उन्होंने बताया कि दरोगा समेत चारों पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द ही पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

=गैर-राज्य में दबिश का आरोप
आरोपी पुलिसकर्मियों पर पुलिस अफसरों की अनुमति के बिना गैर-राज्य में दबिश देने का आरोप है। उन्होंने हरियाणा के पानीपत में जाकर युवक हमजा को उठाया था। यह कार्रवाई खैर की लकड़ी चोरी के मामले में वांछित बताकर की गई थी। इस मामले में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें