फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार

Tue, 30 May 2023 06:05 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

मोहब्बत से चोरी तक पहुंचा मामला : यूक्रेन की एलिना को हरिद्वार में देसी छोरे से प्यार हो गया था। इसके बाद वह प्रेमी के साथ बिजनौर आ गई थी। लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी की तलाश में घूम रही यूक्रेन की युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रेमी की मां ने युवती एलिना और अपने दूसरे पुत्र पर घर में तोड़फोड़ करने व 10 हजार की नकदी, जरूरी कागजात और जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


यूक्रेन की युवती एलिना हरिद्वार रहते समय ग्राम सहसुवाला निवासी कुलदीप के संपर्क में आई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं तो युवती पिछले साल कुलदीप के घर आ गई थी। उसके कुछ समय बाद वह वापस हरिद्वार चली गई। लेकिन होली से पूर्व दोबारा गांव में आ गई। 

कुलदीप की मां परकाशी का आरोप है कि एलिना उसके पुत्र कुलदीप के साथ मारपीट करती थी और कुछ कहने पर पुलिस में शिकायत कर देती थी। प्रताड़ना से तंग आकर वह घर छोड़कर कहीं चला गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: सरूरपुर में दिन निकलते ही युवक की हत्या, नलकूप पर मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार की रात एलिना परकाशी के घर आई और उसने कुलदीप के बड़े भाई नकुल व उसकी पत्नी के साथ मिलकर घर का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने 10 की नकदी, कागजात और जेवर चोरी कर लिए। परकाशी ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Deepa Murder: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, जिसने किया सात जन्मों के साथ का वादा, उसी ने दे दी खौफनाक मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें