फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत में काम करते पिता-पुत्रों के पीछे आ खड़ा हुआ गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में खेत में गन्ने की निराई कर रहे पिता-पुत्र अपने पीछे खड़े गुलदार को देख सकते में आ गए। दोनों जान बचाकर भागे तथा पास खड़ी बैलगाड़ी पर चढ़कर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास खेतो में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और वनकर्मियों को सूचना दी। इसके अलावा दूसरे खेत में एक गुलदार ने संरक्षित गोवंश को निवाला बना लिया। यह देखकर वहां मौजूद किसान भाग खड़ा हुआ। गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह गांव हिदायतपुर में फिर से खेत में काम कर रहे किसानों के पास एक गुलदार नजर आया। कादराबाद निवासी किसान सतेंद्र सत्ता ने बताया की उनका खेत हिदायतपुर नहर के समीप है। वह गांव के ही कृष्ण कुमार व उनके दो पुत्र सचिन व राघव के साथ गन्ने की निराई करा रहे थे कि अचानक पास के गन्ने के खेत से गुलदार निकल कर कृष्ण कुमार के पीछे आ खड़ा हुआ। गुलदार पर नजर पड़ते ही तीनों पिता-पुत्र शोर मचाते हुए पास खड़ी बैलगाड़ी पर चढ़ गए तथा फावड़े उठा लिए। शोर शराबा सुनकर गुलदार फिर से गन्ने के खेत में छिप गया।
वहीं अशोक के खेत से मात्र 300 मीटर की दूरी पर कृष्णपाल के खेत में गुलदार ने सुबह गोवंश का शिकार किया था। जहां महेंद्र सिंह व तारा खेत में गन्ना छीलने गए थे। गुलदार को पशु को खाते देख वह डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सूचना पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे बरछी आदि लेकर इकट्ठा हो गए। भीड़ देख गुलदार मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी दूर तक गुलदार की तलाश की। ग्रामीण महेंद्र, नोबहार, तारा सिंह, निरंजन, भूपेंद्र, देवेंद्र, अशोक आदि का कहना है कि गुलदार पिंजरों में नहीं फंस रहा है। वन विभाग को गुलदार की उपस्थिति ड्रोन कैमरे से लेकर उन्हें ट्रैंक्यूलाइज करना चाहिए। इस संबंध में रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है। साथ ही कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें